लाइव न्यूज़ :

के.चंद्रशेखर राव से मुलाक़ात के एक दिन बाद ही स्टालिन ने ‘तीसरे मोर्चे’ को किया खारिज

By भाषा | Updated: May 14, 2019 18:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देके.चंद्रशेखर राव की उनसे एक दिन पहले ही मुलाकात हुई है। राव, स्टालिन से मुलाकात से पूर्व श्रीरंगम में श्री रंगनाथ मंदिर गए।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टाालिन ने मंगलवार को कहा लोकसभा चुनाव के पश्चात गैर-भाजपाई और गैर-कांग्रेस वाले ‘तीसरे मोर्चा’ के लिए कोई अवसर नहीं है पर इस संबंध में कोई निर्णय 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही किया जा सकेगा।

द्रमुक प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जबकि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की उनसे एक दिन पहले ही मुलाकात हुई है।

राव का यही प्रयास रहा है कि एक गैर कांग्रेसी एवं गैर भाजपाई मोर्चो का गठन हो और जिसमें क्षेत्रीय दलों की भागीदारी हो। तमिलनाडु में विपक्षी दल के नेता स्टालिन ने कहा कि राव ने राज्य का दौरा किसी गठबंधन बनाने को ध्यान में रखकर नहीं किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह यहां गठबंधन पर बातचीत करने नहीं आये थे। वह तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे और इसी क्रम में औपचारिक भेंट करने के लिए उन्होंने समय मांगा।’’

राव, स्टालिन से मुलाकात से पूर्व श्रीरंगम में श्री रंगनाथ मंदिर गए। स्टालिन से जब यह प्रश्न पूछा गया कि भाजपा एवं कांग्रेस के बिना क्या किसी तीसरे मोर्चो की संभावना है तो द्रमुक नेता ने कहा, ‘‘ऐसा मुझे नहीं लगता कि इसका कोई अवसर है। हालांकि, इस पर निर्णय केवल मतगणना के पश्चात 23 मई को होगा।’’

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतमिलनाडुडीएमकेमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है