लाइव न्यूज़ :

म्यांमा शरणार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने की मिजोरम की योजना

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:40 IST

Open in App

आइजोल, 11 नवंबर मिजोरम सरकार म्यांमा के उन नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक देने की योजना बना रही है, जिन्होंने गत फरवरी में पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट के बाद राज्य में शरण ली है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, अभी म्यांमा के 12,736 लोग मिजोरम के विभिन्न हिस्सों, खासतौर से देश की सीमा के साथ लगते जिलों में रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के प्राधिकारी सभी योग्य शरणार्थियों को टीके की खुराक देने की योजना बना रहे हैं। पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में सबसे अधिक 7,291, उसके बाद लांगतलाई जिले में 1746 और राज्य की राजधानी आइजोल में 1622 म्यांमा नागरिक हैं।

राज्य में शरण लेने वाले लोगों का एक बड़ा वर्ग चिन समुदाय से ताल्लुक रखता है जिसे ‘जो’ भी कहा जाता है। उनका मिजोरम के मिजो लोगों की तरह ही वंशावली और संस्कृति है। वे मुख्यत: म्यांमा के चिन राज्य के निवासी हैं जिसकी सीमा मिजोरम के साथ लगती है।

इससे पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मानवीय आधार पर म्यांमा के नागरिकों को शरण देने का अनुरोध किया था। बहरहाल केंद्र ने इस पर अभी जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?