लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सरकार को असम सरकार और जनता से माफी मांगनी चाहिए: भाजपा सांसद दिलीप सैकिया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली,27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव एवं सांसद दिलीप सैकिया ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम सरकार को असम सरकार और असम की जनता से दोनों राज्यों की सीमा को लेकर हुए हिंसक सघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में माफी मांगनी चाहिए।

असम के मंगलदोई से सांसद ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कथित तौर पर ‘‘मिजो लोग’’ घटना के बाद सोमवार को जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

सैकिया ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मिजोरम की पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कल जो किया, वह निंदनीय है। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मिजोरम के लोग असम के पुलिसकर्मियों के मारे जाने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। मैं असम की जनता और पुलिस पर इस बर्बरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह वीडियो फर्जी नहीं है, तो सरकार को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के सोमवार को अचानक हिंसक संघर्ष में तब्दील हो जाने से कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए।

सैकिया ने कहा,‘‘ इस प्रकार की घटनाएं भारतीय राष्ट्रीयता की भावना को हतोत्साहित करेंगी। दोनों राज्यों के बीच सीमा का मुद्दा दशकों पुराना है, लेकिन इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। मिजोरम सरकार को असम सरकार और उसकी जनता से माफी मांगनी चाहिए।’’

सांसद ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में बयान दिया है और उसी भावना को दिमाग में रखते हुए दोनों राज्य सरकारों को साथ बैठ कर कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए