लाइव न्यूज़ :

Mizoram Assembly Election Result 2023: मुख्यमंत्री जोरमथंगा 2101 मतों से हारे, ZPM को मिला बहुमत

By आकाश चौरसिया | Updated: December 4, 2023 15:52 IST

मिजोरम में जेडपीएम को 27 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल पूर्व-I से 2101 वोटों से चुनाव हार गये हैं। इससे पहले आये नतीजों में स्वास्थ्य मंत्री, उप-मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को हार मिली। अभी तक कुल 36 सीटों पर चुनाव आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा सीएम आइजोल पूर्व-I सीट पर हारेजेडपीएम के ललथनसांगा ने 2101 के अंतर से मात दीजेडपीएम उम्मीदवार को कुल मत 10727 प्राप्त हुए हैं

Aizawl East-I Assembly Election Result 2023: चुनाव आयोग ने 36 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों के मुताबिक, सबसे प्राइम सीट माने जाने वाली आइजोल पूर्व-I सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथंगा हार गये हैं। उन्हें जेडपीएम के ललथनसांगा ने 2101 के अंतर से मात दे दी है। जेडपीएम उम्मीदवार को कुल मत 10727 प्राप्त हुए हैं। जबकि, जोरमथंगा 8626 मत प्राप्त हुए।

वहीं, जेडपीएम ने 27 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत प्राप्त कर लिया है। मिजोरम में विधानसभा की कुल सीट 40 है, जिसमें बहुमत पाने के लिए 21 सीटें किसी भी पार्टी को चाहिए होती है। 

इससे पहले आये नतीजों में जेडपीएम के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने 2982 अंतर से एमएनएफ कैंडिडेट प्रत्याशी को हरा दिया है। इससे साफ होता जा रहा है कि जेडपीएम सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। अभी चुनाव आयोग ने कुल 12 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिये हैं। कुल 40 सीटों के लिए सुबह 8:30 से मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार लालदुहोमा को कुल मत 8314 प्राप्त हुए हैं। लालदुहोमा इस बार चुनाव में सेरछिप विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। 

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, "मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।"

टॅग्स :मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023मिज़ोरम चुनावविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप