लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मुख्यमंत्री की बहन की संक्रमण से मौत, राज्य में संक्रमण दर 32 प्रतिशत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:09 IST

Open in App

आइजोल, 27 सितंबर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा की बड़ी बहन लालवुआनी का कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।

लालवुआनी का यहां के निकट जोराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री ने अपनी बहन के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा,‘‘ बड़े दुख के साथ मैं अपनी बड़ी बहन लालवुआनी (88)के निधन की घोषणा करता हूं। आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सात भाई-बहनों में वह तीसरे नबंर पर थीं और अस्थमा और वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के चलते वह काफी समय से बिस्तर पर ही थीं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें जोराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 527 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 88,693 हो गए। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 295 हो गई। राज्य में संक्रमण दर 31.77 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील