लाइव न्यूज़ :

मिजोरम उपचुनाव: तुइरियल सीट पर सत्तारूढ़ एमएनएफ ने किया कब्जा, लालदॉन्गलियाना ने लालथनमाविया को 1284 मतों से हराया, भाजपा प्रत्याशी को मात्र 246 वोट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2021 14:55 IST

Mizoram bye-election 2021: मिजोरम की तुइरियल सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ एमएनएफ के उम्मीदवार के लालदॉन्गलियाना ने कुल 14,561 मतों में से 39.96 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव में कुल 14,561 वोटों में से 39.96% वोट हासिल कर जीत हासिल की।तुइरियल सीट पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।लालदॉन्गलियाना को 5,820 और लालथनमालिया को 4,536 (31.15 प्रतिशत) मत मिले।

आइजोलः मिजोरम की तुइरियल सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कब्जा कर लिया है। एमएनएफ के उम्मीदवार के. लालदॉन्गलियाना ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के लालथनमाविया को 1,284 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मंगलवार को तुइरियल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 14,561 वोटों में से 39.96% वोट हासिल कर जीत हासिल की। तुइरियल सीट पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे सरकारी कोलासिब कॉलेज में सख्त COVID19 प्रॉक्टर्स के तहत शुरू हुई। आयोग ने बताया कि के. लालदॉन्गलियाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जोरम पीपुल्स पार्टी (जेडपीएम) के लालथनमाविया को 1,284 मतों से मात दी। लालदॉन्गलियाना को 5,820 और लालथनमालिया को 4,536 (31.15 प्रतिशत) मत मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी चालरोसंगा राल्ते 3,927 (26.96 प्रतिशत) मत हासिल कर तीसरे नंबर रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के. लालदिंथरा को 246 (1.86 प्रतिशत) वोट मिले। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच कोलासिब सरकारी कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। जोरम पीपुल्स पार्टी (जेडपीएम) के विधायक एंड्र्यू एच थांगलियाना के निधन के बाद कोलासिब जिले की इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

मेघालय उपचुनाव : राजबाला विस सीट से सत्तारूढ़ एनपीपी जीती

मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने राजबाला विधानसभा सीट के उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की। उसके उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुस सालेह ने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस की नेता हसीना यास्मीन मंडल को 1,900 मतों से हराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खार्कोंगोर ने बताया कि एनपीपी प्रत्याशी को 11,823 मत मिले जबकि मंडल को 9,897 मत मिले।

उन्होंने बताया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अशाहेल डी शिरा 7,247 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एनपीपी के पिनिएड सिंह सियेम मावरिंगकेंग विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस के नेता हाइलैंडर खारमलकी से 1,816 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मावफलांग सीट पर यूडीपी के यूगेनेसन लिंगदोह कांग्रेस के केनेडी कॉर्नेलियस खाइरेम से 4,401 मतों से आगे हैं। मावरेंगकेंग और राजबाला से कांग्रेस विधायकों और मावफलांग से निर्दलीय विधायक की मौत के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

टॅग्स :उपचुनावमिज़ो नेशनल फ्रंटमिज़ोरम चुनावBJPकांग्रेसमिज़ोरम पीपुल्स कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह