लाइव न्यूज़ :

Mizoram Assembly Elections 2023: सत्ता का भारी उलट-फेर, शुरूआती रुझानों में जेडपीएम 20 सीटों पर आगे, मिजो नेशलन फ्रंट को महज 8 सीटों पर बढ़त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 4, 2023 09:54 IST

मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में साफ हो गया है कि जेडपीएम को बहुमत मिलने जा रहा है। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम की चुनावी मतगणना के शुरुआती रुझानों में जेडपीएम को मिला स्पष्ट बहुमत वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है, उसे अभी तक केवल 8 सीटों पर बढ़त मिली हैमिजोरम में भाजपा दो सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है

नई दिल्ली: मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में साफ हो गया है कि जेडपीएम को बहुमत मिलने जा रहा है। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है।

चुनाव आयोग की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार इस समय जेडपीएम 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों में 20 पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशलन फ्रंट को अभी तक महज 8 सीटों पर बढ़त मिली है।

इसके अलावा भाजपा 2 सीटों पर और कांग्रेस का एक उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए है। इस तरह शुरुआती रुझान से स्पष्ट है कि मिजोरम में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना है। इससे पहले मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 7 नवंबर को डाले गये मतों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिनती की प्रक्रिया के पहले आधे घंटे तक डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार मतगणना राज्य भर में 13 केंद्रों और 40 मतगणना हॉलों में हो रही है। 

मिजोरम की सियासत में चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं, जहां 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। इनमें सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), कांग्रेस और भाजपा शामिल हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPमिज़ो नेशनल फ्रंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी