लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव के लिए बीजेपी ने की बड़ी घोषणा, राम माधव ने बताई सभी 40 सीटों के लिए पार्टी की रणनीति

By भाषा | Updated: October 3, 2018 18:44 IST

विपक्ष द्वारा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को भाजपा की ‘‘प्राक्सी’’ कहे जाने को माधव ने ‘‘हास्यास्पद’’ बताया।

Open in App

आइजोल, तीन अक्टूबर: भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी मिजोरम विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी किन्तु समान विचार वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है। मिजोरम की मौजूदा विधान सभा का कार्यकाल दिसंबर 2018 में खत्म हो रहा है। 

माधव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर संभव हुआ तो भाजपा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। माधव भाजपा में पूर्वोत्तर के प्रभारी हैं।

विपक्ष द्वारा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को भाजपा की ‘‘प्राक्सी’’ कहे जाने को माधव ने ‘‘हास्यास्पद’’ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी एमएनएफ और नेशनल पीपुल्स पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी, हालांकि वे पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) का हिस्सा हैं।

एनईडीए एक राजनीतिक गठबंधन है और भाजपा ने 2016 में उसकी स्थापना की थी। इसमें नगा पीपुल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट जैसी पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।

उन्होंने जोर दिया कि भाजपा मिजो लोगों की खाद्य आदतों, विशिष्ट संस्कृति और रीति-रिवाजों तथा उनके धर्म का "सम्मान" करती है। 

माधव ने मुख्यमंत्री लाल थनहवला नीत कांग्रेस सरकार पर भ्रष्ट और अक्षम होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो राज्य में चार लेन का राजमार्ग बनाया जाएगा जो म्यामां तथा बांग्लादेश दोनों को जोड़ेगा। 

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारतDampa bypoll results: 562 मतों से जीत, मिजो नेशनल फ्रंट के आर लालथंगलियाना ने मारी बाजी, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट को झटका

भारतडम्पा विधानसभा उपचुनावः वनलालसैलोवा, लालथंगलियाना, रोटलुआंगालियाना और लालहमंगइहा में टक्कर, देखिए आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब