लाइव न्यूज़ :

मिजोरम ने असम पुलिस पर मजदूर को अगवा करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:25 IST

Open in App

मिजोरम ने बृहस्पतिवार को असम पुलिस पर अंतर-राज्यीय सीमा से एक निर्माण मजदूर का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया। मिजोरम के कोलासिब के उपायुक्त एच. ललथांगलियाना ने असम के हैलाकांदी जिले में अपने समकक्ष को लिखे पत्र में कहा कि मिजोरम में वैरांगते गांव से कुछ किलोमीटर दूर ऐटलांग इलाके से, असम पुलिस के कर्मियों ने ललनाराम्माविया नामक एक श्रमिक की आंख पर पट्टी बांधी और बंदूक का भय दिखाकर उसे अगवा कर लिया। पत्र के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई जब ललनाराम्माविया और अन्य लोग सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। पत्र के अनुसार, असम पुलिस के कर्मी वहां पहुंचे, उन्होंने काम रोका और खुदाई करने वाले से उपकरण को तोड़ दिया और उसकी चाबी ले ली। इसके बाद उन्होंने मजदूर की आंखों पर पट्टी बाँधी और उसे अगवा कर लिया। घटना को गंभीर करार देते हुए ललथांगलियाना ने कहा कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों की पुलिस के बीच जुलाई में गोलीबारी हुई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?