लाइव न्यूज़ :

मिशन उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी ने 3 साल पहले ही शुरू की चुनावी तैयारियां

By शीलेष शर्मा | Updated: June 16, 2019 07:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक सीट जीतने में सफल रहीं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा।

उत्तरप्रदेश में लोकसभा में एक और विधानसभा में केवल 7 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस 2022 में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रही है. कांग्रेस के इतिहास में यह पहला मौका है जब चुनाव से लगभग तीन साल पहले ही पार्टी ने चुनाव की तैयारियों का काम शुरू किया हो.

पंचायत से लेकर ऊपर तक लगभग प्रदेश में समाप्त हो चुकी कांग्रेस को फिर से पुनर्जीवित करने का फैसला पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिया है. पिछले एक सप्ताह से वे लगातार उत्तरप्रदेश के जमीन से जुड़े नेताओं के सीधे संवाद कर रही हैं. आज भी प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में भेजे गए लगभग 10 समन्वयकों को बुलाकर लंबी चर्चा की और यह पता लगाने की कोशिश की कि प्रदेश में जो मजबूत प्रत्याशी थे वे चुनाव क्यों हारे.

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका प्रदेश में कांग्रेस की पराजय के साथ-साथ अमेठी में राहुल की हार से हिल गई हैं. क्योंकि रायबरेली और अमेठी में मुख्य प्रचारक के तौर पर प्रियंका ही भाई और मां के संसदीय क्षेत्र को देख रही थीं. प्रियंका ने लोगों से सीधा संवाद करने के लिए दिल्ली में राहुल के आवास पर सप्ताह में दो बार दरबार लगाने का फैसला किया है. जहां वे पूर्वी उत्तरप्रदेश के साथ-साथ समूचे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुलकात करेंगी.

इसी के साथ चुनाव प्रचार अभियान की तरह उन्होंने लगातार उत्तरप्रदेश में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दौरे करने का भी निर्णय लिया है. उनके इस निर्णय के पीछे सोच है कि पार्टी को अब ऊपर से नहीं, बूथ स्तर से मजबूत करने की जरूरत है और ऐसा करने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कायम करना होगा. 

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो