लाइव न्यूज़ :

2024 में हमारे पास देश के लिए बहुत कुछ करने का मौका है, शरद पवार ने कहा-केंद्र में सरकार बदलने की दिशा में काम करे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 17:40 IST

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का जिक्र करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है और असली समाधान सरकार में बदलाव लाने से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने बहुत लंबे समय तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

फतेहाबादः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि समय आ गया है कि हर कोई 2024 में केंद्र में सरकार बदलने की दिशा में काम करे। यहां आयोजित रैली में एक मंच पर कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में पवार ने यह बात कही।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है और असली समाधान सरकार में बदलाव लाने से होगा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा आयोजित एक विशाल रैली में पवार ने कहा कि किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन केंद्र सरकार ने बहुत लंबे समय तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। पवार ने कहा कि किसानों और युवाओं का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है, जबकि बदलाव लाना वास्तविक समाधान है और सभी को 2024 में केंद्र में सरकार बदलने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

राकांपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस और वाम दलों समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि ‘‘विपक्षी दलों का यह मुख्य मोर्चा’’ ये सुनिश्चित करेगा कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को बुरी तरह शिकस्त मिले। कुमार ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे मोर्चे का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस को साथ लेकर एक मोर्चा होना चाहिए, तभी हम 2024 में भाजपा को हरा सकते हैं।’’ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा पहले तो ‘महंगाई डायन मार गई’ का राग अलापती थी, लेकिन अब ‘‘महंगाई’’ इसकी (भाजपा) ‘‘भौजाई’’ हो गई है।

टॅग्स :शरद पवारहरियाणानीतीश कुमारनरेंद्र मोदीOm Prakash Chautala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?