लाइव न्यूज़ :

लापता कश्मीरी छात्र से परिवार ने की घर लौटने की अपील, बोले-'अल्लाह के लिए वापस आओ'

By भाषा | Updated: November 4, 2018 00:52 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र एहतेशाम बिलाल 28 अक्टूबर को परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पिट जाने के बाद गायब हो गया था।

Open in App

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में कथित रूप से शामिल होने वाले कश्मीरी युवा के परिवार ने शनिवार को उससे घर लौट आने और हिंसा छोड़ने की अपील की। बिलाल अहमद ने अपने बेटे एहतेशाम बिलाल को विडियो मेसेज में घर आने की अपील की। एहतेशाम शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक राइफल के साथ आईएस के प्रति निष्ठा जताते दिखा था। 

अहमद ने कहा, 'इस्लाम किसी को भी अपने माता-पिता की आज्ञा का निरादर करने की इजाजत नहीं देता है। मैं तुमसे घर लौटने का आदेश देता हूं और अपील करता हूं। सोशल मीडिया पर तुम्हें आईएस के प्रति निष्ठा जताते हुए देखने से मैं काफी विचलित हो गया। तुम्हारी बीमार मां तुम्हारे बिना नहीं रह सकती।' एहतेशाम की बहन सादिका ने अपने भाई को एक संदेश में कहा, 'मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अल्लाह के लिए वापस आ जाओ।' 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र एहतेशाम बिलाल 28 अक्टूबर को परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पिट जाने के बाद गायब हो गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एहतेशाम की तथाकथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया और दावा किया गया कि वह घाटी में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए