लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया नारी विरोधी सोच का शख्स, सबूत दिखाए

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2018 16:17 IST

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने पर टिप्पणी की थी। उन्होने कहा था कि रामायण के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 फरवरी। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। दरअसल, कांग्रेस ने पीएम मोदी को नारी विरोधी सोच का बताया है और इसके लिए #MisogynisticModi हैशटैग भी लिखा है। उसने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को एक वीडियो शेयर कराया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और पीएम नरेद्र मोदी को नारी विरोधी सोच का बताकर हमला किया है।

वीडियो में पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों में सबसे पहले रेणुका चौधरी, इसके बाद सुनन्दा पुष्कर को 50 लाख की गर्लफ्रेंड बताने, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिखाया गया है। 

इसके बाद वीडियो में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की टिप्पणियों को दिखाया गया है। साथ ही वीडियो के अंत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा गया है। 

गौरतलब है कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने पर टिप्पणी की थी। उन्होने कहा था कि रामायण के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है। इससे पहले सदन में रेणुका मुखर होकर प्रधानमंत्री के भाषण पर असंतोष जता रही थीं। उन्होंने लगातार नारे लगाकर पीएम से असल मुद्दों पर बोलने को लेकर तेज आवाज में बोल रही थीं।

विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा के सभापति एम वैंकया नायडू ने रेणुका को खासतौर पर बैठने को कहा, लेकिन पीएम मोदी ने जवाबी तौर पर कहा था कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुका जी से कुछ मत कहिए। रामायाण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है। इसके बाद पूरे सदन में सत्तापक्ष के सांसदों की हंसी छूट गई थी।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीबीजेपीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप