लाइव न्यूज़ :

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, नवजात की मौत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 10:58 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही समय बाद नवजात की मौत हो गयी।

नाबालिग छात्रा के साथ छह माह पूर्व बलात्कार की वारदात हुई थी और पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी को सात फरवरी को जेल भेजा है।

कर्वी सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया, "बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय के प्रसव वार्ड में 13 साल की एक लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद नवजात शिशु की मौत हो गयी।"

उन्होंने कहा, "सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल गयी और पीड़िता एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज कर नवजात के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।"

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों की शिकायत पर सात फरवरी को बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सिकन्दर उर्फ अमरनाथ तिवारी (29) को जेल भेज दिया गया था।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है, आरोपी ने उसे 15 अगस्त 2020 को बहाने से अपने घर बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से कई बार जबरन संबंध बनाये थे।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी पांच फरवरी को हुई और इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया।

उन्होंने कहा, "हम नवजात शिशु के पोस्टमॉर्टम और डीएनए रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए