लाइव न्यूज़ :

पलामू में बलात्कार का आरोपी नाबालिग कैदी बाल सुधार गृह से फरार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 01:34 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 22 जुलाई झारखंड के पलामू में बाल सुधार गृह से बलात्कार के मामले में विचाराधीन एक और नाबालिग कैदी दीवार फांद कर बुधवार रात को फरार हो गया। जघन्य अपराधों में शामिल तीन नाबालिग कैदियों को नाली के रास्ते फरार हुए अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि यह एक और घटना हो गई।

सिर्फ दो दिन में दो घटनाओं में इस बाल सुधार गृह से अबतक जघन्य अपराधों के आरोपी चार विचाराधीन नाबालिग फरार हो चुके हैं।

पलामू की जिला समाज़ कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि फरार हुए नाबालिग कैदियों की सूचना मेदिनीनगर शहर थाने में दर्ज कराई गई है लेकिन अबतक किसी के पकङ़े जाने की जानकारी नहीं है।

चौहान ने बताया कि कल रात एक अन्य नाबालिग अपराधी खिङकी में लगे रॉड को हटा कर एवं दीवार को फांद कर फरार हुआ।

उन्होंने बताया कि अबतक इस सुधार गृह से कुल छह नाबालिग कैदी फरार हो चुके हैं। इनमें सिर्फ एक को पुनः पकङ़ कर वापस सुधार गृह लाया जा सका है शेष अन्य पांच अभी तक फरार हैं ।

मंगलवार रात्रि बाल सुधार गृह से फरार होने वाले तीन अपराधी भी हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के विचाराधीन कैदी थे जिसके चलते सुधार गृह की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

जिला पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार हुए नाबालिग अपराधियों को पकङने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए