लाइव न्यूज़ :

नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार, दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:25 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र), छह दिसंबर सहारनपुर जिले में दो सगे भाइयों द्वारा 10वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि दो पड़ोसी युवकों ने तमंचे का भय दिखाकर उसकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसका बलात्कार किया।

शर्मा ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छात्रा जब अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी दोनों भाई वहां पहुंचे और उन्होंने तमंचे का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक उसे अपने घर ले गए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजन को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजन ने दोनों युवकों के खिलाफ गंगोह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई है।

शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो