लाइव न्यूज़ :

इजरायली दूतावास के बाहर मामूली विस्फोट, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ है। हालांकि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ । पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि अति-सुरक्षित इलाके में हुए धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिये यह शरारत की।

धमाका उस समय समय हुआ जब वहां से कुछ दूर किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के सपमान के तौर पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रिट' कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाज से फोन पर बात कर उन्हें इजरायल के राजयनिकों और उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

सूत्रों ने कहा कि धमाके के बाद, हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण परमाणु तथा अंतरिक्ष विज्ञान प्रतिष्ठानों, दिल्ली मेट्रो तथा केन्द्र सरकार के भवनों की सुरक्षा करने वाले सीआईएसएफ को सतर्क कर दिया गया है ।

फरवरी 2012 में दिल्ली में इजरायली दूतावास के एक राजनयिक की कार पर हमला हुआ था जब एक मोटरसाइकिल सवार ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार में विस्फोटक लगा दिया था। कुछ ही सेकेंड बाद कार में धमाका हुआ और राजयनिक तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, ''बहुत ही कम क्षमता का आईईडी विस्फोट हुआ है... घटना में न तो कोई व्यक्ति हताहत हुआ है और नजदीक में खड़े तीन वाहनों के शीशों को छोड़कर किसी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। ''

अग्निशम विभाग ने कहा कि उसे शाम 5 बजकर 11 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र