लाइव न्यूज़ :

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, "यूपी में जनाधार विहीन हो चुके हैं अखिलेश यादव, जरा एसी कमरे से बाहर तो निकलें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2022 16:26 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अखिलेश जी को एसी कमरे की ऐसी बीमारी लगी है कि वो जनता के बीच जाना ही नहीं चाहिए। केवल कमरे में बैठकर अपने सलाहकारों की बातों पर सरकार के खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यूपी में जनाधार विहीन हो चुके हैं अखिलेश यादवअखिलेश जी को एसी कमरे की ऐसी बीमारी लगी है कि वो जनता के बीच जाना ही नहीं चाहिएलोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की जनता ने अखिलेश यादव को पूरी तरह से नकार दिया है

गोरखपुर: योगी सरकार के मंत्री और यूपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर गहरा तंज किया है। अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर दरोगा भर्ती में अनियमितता के आरोपों पर जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यूपी में जनाधार विहीन हो चुके हैं अखिलेश यादव।

मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा, "सबसे पहले तो उन्हें कोई भी आरोप लगाने से पहले अपना एसी वाला कमरा छोड़ना चाहिए। अखिलेश जी को एसी कमरे की ऐसी बीमारी लगी है कि वो जनता के बीच जाना ही नहीं चाहिए। केवल कमरे में बैठकर अपने सलाहकारों की बातों पर सरकार के खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा उपचुनाव में पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है कि आजमगढ़ की उसी जनता ने उन्हें कितनी बुरी तरह से नकार दिया, जहां से वो 2019 का चुनाव जीते थे। स्थिति तो इतनी खराब है कि आज उन्हें यादव कार्यकर्ता नहीं मिल रहे। वो ये बात समझ लें कि प्रदेश की जनता अब वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठ चुकी और वो जब तक सपा की की बागडोर कार्यकर्ताओं के हाथों में नहीं देंगे, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।"

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को गिनवाते समय जलशक्ति मंत्री ने कहा जब से यूपी में योगी सरकार का शासन शुरू हुआ है, विकास का खूब काम हुआ है।

योगी सरकार ने विकास के जिन लक्ष्यों को निर्धारित किया है, उसे हम सबी मिलकर पूरा कर रहे हैं। हर घर जल योजना के तहत पूरे प्रदेश में 2024 तक लोगों के घर में टोंटी से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। वहीं बुंदेलखंड और विंध्य के क्षेत्र में दिसंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। आने वाले हफ्ते में प्रदेश को एक और एक्सप्रेस वे मिल जाएगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण होगा।

योगी सरकार की उपलब्धी गिनाने के क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर दिये बयान पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा मंत्री को भरोसे में लिए बिना कुछ नहीं होता है, जो भी फाइल होती है, उस पर मंत्री का हस्ताक्षर होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में हर काम बेहद ईमानदारी से होता है और उस पर उंगली उठाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

टॅग्स :Swatantra Dev Singhसमाजवादी पार्टीSamajwadi PartyBJP government of Uttar PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप