लाइव न्यूज़ :

गरीबों पर बरसे यूपी मंत्री राजभर, कहा - 'गरीबो मुर्गा खाते हो और दारू पीकर वोट देते हो'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 10:32 IST

अक्सर पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर मंचों पर हमलावर नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि जो माता - पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Open in App

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक और विवादित बयान दिया है। मंत्री राजभर ने रविवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारे गरीब दारू पीते हो, मुर्गा खाके वोट देते हो और ये दिल्ली, लखनऊ जाने वाले नेता तुम लोगों को मुर्गा बनाके घूमाते हैं।

राजभर ने अपना संबोधन एक जुमले से शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाटी-चोखा कच्चा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट। यानी अगर आप जनता को बाटी-चोखा खिलाकर वोट हाथियाना चाहते हैं तो ये वोट आपको मिल जाएगा इसका कोई भरोसा नहीं। यदि आप जनता को दारू पिलाते है और मुर्गा खिलाकर वोट लेना चाहते हैं तो वोट को पक्का समझ लें। उन्होंने यह बात गरीबों के लिए कही। 

अक्सर पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर मंचों पर हमलावर नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि जो माता - पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा। राजभर समय-समय पर यूपी सरकार को भी चेतावनी देने में पीछे नहीं हटते।   

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप