लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सम्पत्तियों के आधार मूल्य के पुनर्निर्धारण के लिए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:22 IST

Open in App

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राज्य में संपत्तियों के आधार मूल्य (गाइडेंस वैल्यू) का पुर्ननिर्धारण करने के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। अशोक ने कहा, “कोविड का व्यवसाय पर बहुत बुरा असर पड़ा है। मुझे विभिन्न हितधारकों के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं कि आधार मूल्य कम किए जाएं। इसलिए मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे राज्य भर में आधार मूल्य कम करने पर दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपें।” उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा औद्योगिक गलियारों के पास स्थित सम्पत्तियों के आधार मूल्य कम करने की संभावना को भी तलाशने को कहा है। सरकार किसी क्षेत्र में संपत्तियों का आधार मूल्य तय करती है और यह न्यूनतम मूल्य होता है जिस पर सम्पत्तियों की बिक्री या खरीद की जाती है। मंत्री ने यह भी कहा कि राजस्व विभाग ने लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए 820 सर्वेक्षकर्ताओं की सेवा लेने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए