लाइव न्यूज़ :

MP में पत्नियों के लिए टिकट मांग रहे मंत्री, कांग्रेस में फिर से बिखराव की स्थिति

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 18, 2019 23:14 IST

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के चार मंत्रियों ने अपनी पत्नियों के लिए लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग कर डाली है। इस मांग के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखाई देने लगी है।

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस में मंत्रियों द्वारा पत्नियों को टिकट के लिए दावेदारी की जा रही है। इसके चलते पार्टी में फिर से गुटबाजी और बिखराव की स्थिति भी निर्मित होती नजर आने लगी है।

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के चार मंत्रियों ने अपनी पत्नियों के लिए लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग कर डाली है। इस मांग के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखाई देने लगी है। प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने अपनी पत्नी प्रवीना बच्चन के लिए खरगोन आरक्षित सीट से टिकट की मांग की है। हालांकि वे यह कहते हैं कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के सामने यह मांग रखी है।

इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने भी अपनी पत्नी रेणुका पटवारी के लिए इंदौर से टिकट मांगा है। इसके बाद अब राज्य के पंचायत मंत्री कलेश्वर पटेल भी अपनी पत्नी प्रीति पटेल के लिए सीधी से टिकट की मांग कर रहे हैं। मंत्रियों द्वारा पत्नियों के लिए इस तरह मांगे जा रहे टिकट के बाद कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी दिखाई देने लगी है साथ ही फिर से गुटबाजी का असर भी दिख रहा है।

भाजपा नेता भी पीछे नहीं

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को अगर छोड़ दिया जाए तो भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपनी पत्नियों के टिकट के लिए भोपाल से दिल्ली तक दावेदारी करते नजर आ रहे हैं। इन नेताओं में सबसे ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम आता है। चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के लिए विदिशा से टिकट की मांग कर रहे हैं। वे विदिशा जिले के पदाधिकारियों के माध्यम से दिल्ली तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह अपनी पत्नी सरोज सिंह के लिए सागर संसदीय सीट से टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए