लाइव न्यूज़ :

किसानों के अलग बजट में पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाएगी: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: April 18, 2019 19:28 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की महत्वाकांक्षी 'न्याय' योजना अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, बल्कि इससे उसके विकास में मदद मिलेगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों के लिये अलग बजट का वादा किया गया है जिसके अंतर्गत पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी घोषणा की जाएगी। राहुल ने जूनागढ़ जिले के वंथली में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमीरों और गरीबों पर अलग-अलग कानून लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में दो बजट होंगे। एक राष्ट्रीय बजट और दूसरा किसानों का बजट। किसानों के बजट में हम कई फसलों के लिये पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करेंगे ताकि किसान यह जान सकें कि उन्हें क्या मिलेगा। हम (किसानों द्वारा) देय बीमा (प्रीमियम) की राशि की घोषणा करेंगे और बताएंगे कि किसानों को क्या मिलेगा।"

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार अमीर उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के लिये तैयार है, लेकिन किसानों का नहीं। उन्होंने कहा, "हम दो भारत नहीं बनने देंगे। अगर हमारा एक झंडा है तो देश भी एक होना चाहिये। अगर अंबानी को न्याय मिला तो किसानों को भी न्याय मिलना चाहिये। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अगर बड़े उद्योगपति कर्ज लौटाने में धोखाधड़ी करते हैं तो उन्हें जेल में नहीं डाला जाता, लेकिन अगर गरीब किसान एक किस्त भी चुकाने में नाकाम रहता है तो उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की महत्वाकांक्षी 'न्याय' योजना अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, बल्कि इससे उसके विकास में मदद मिलेगी। कांग्रेस ने 'न्याय' योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये देने का वादा किया है। राहुल ने कहा, "मोदी ने हर किसी को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया, लेकिन मेरा गरीब परिवारों को 3.6 लाख रुपये (पांच साल में) देने का वादा सच्चा है।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप