लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मिनी बस डिवाइडर से टकराई; दो की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:33 IST

Open in App

जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह असम से दिल्ली जा रही एक मिनी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस के बुधवार को बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में बस चालक एवं एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से 12 यात्रियों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई । दुर्घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया, “असम से मजदूरों को लेकर एक मिनी बस दिल्ली जा रही थी जिसमें 35 मजदूर सवार थे। यह लोग दिल्ली किसी सफाई कंपनी में बतौर सफाई कर्मचारी काम करने जा रहे थे। बस जनपद फिरोजाबाद के क्षेत्र थाना नसीरपुर के पास पहुंची तभी बस चालक को झपकी आ गई जिससे बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक अज्ञात महिला यात्री की मौत हो गई जबकि बस चालक मोहम्मद रियाज पत्र मकबूल निवासी भागलपुर बिहार की भी मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि घायलों को सैफई पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर