लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने बिना शर्त रिहा किए कश्मीरी पुलिसकर्मियों के अपहृत रिश्तेदार

By भाषा | Updated: August 31, 2018 22:46 IST

कश्मीरी पुलिसकर्मियों के अपहृत रिश्तेदार रिहा

Open in App

श्रीनगर, 31 अगस्तः दक्षिण कश्मीर के विभिन्न स्थानों से अगवा किये गए पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को आतंकियों ने रिहा कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। आतंकियों ने कल रात कम से कम आठ ऐसे लोगों को अगवा कर लिया था जिनके परिजन जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। सूत्रों ने बताया कि अगवा किये गए सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे इसकी तफ्तीश कर रहे हैं कि वे लोग घर पहुंचे हैं या नहीं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों को अगवा किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने अपहरण की निंदा की है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतीपुरा से कम से कम आठ लोगों को अगवा किया। पूर्व में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘दक्षिण कश्मीर में अपहरण की कुछ घटनाओं के बारे में पुलिस को पता चला है। हम ब्यौरे और परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं।’’ आतंकियों ने शोपियां जिले के त्रेंज इलाके से पुलिस उपाधीक्षक के भतीजे को अगवा कर लिया । 

अधिकारियों ने बताया कि अदनान अहमद शाह (26) का कल रात आतंकियों ने उनके घर से अपहरण कर लिया था। यासिर भट के पिता अभी हज पर गए हैं । यासिर को कल रात अगवा कर लिया गया। अधिकारियों ने अन्य अपहरणों का ब्यौरा नहीं दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि अपहरण की घटनाएं घाटी की चिंताजनक स्थिति को दिखा रही है। 

हिज्बुल कमांडर ने ली अपहरण की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू ने पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण की आज जिम्मेदारी ली और पुलिस हिरासत में बंद आतंकवादियों के परिजनों को तीन दिन के भीतर रिहा करने की मांग की। अपहरण की जिम्मेदारी लेने से संबंधित बात सोशल मीडिया पर चल रही एक ऑडियो क्लिप में कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 12 मिनट की इस क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि या इसे खरिज करने से इनकार किया।

इस क्लिप में नाइकू यह कहता सुनाई देता है, ‘‘हम इसमें आपके परिवारों को शामिल नहीं करना चाहते। हमने आपके परिजनों को इसलिए उठाया, ताकि आपको महसूस हो सके कि हमारी मांओं पर उस समय क्या गुजरती है जब आप उनके निर्दोष बच्चों को गिरफ्तार करते हो।’’ उसने क्लिप में कहा, ‘‘हमने आपके परिजनों का इसलिए अपहरण किया, ताकि तुम जान सको कि हम आप तक पहुंच सकते हैं। इस बार हमने उन्हें पूरी गरिमा के साथ मुक्त किया है, लेकिन अगली बार यह नहीं होगा...हम उसी तरह काम करेंगे जैसे आप करेंगे।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील