लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस छोड़ने वाले मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण को मिला ईनाम, दोनों नेताओं ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2024 09:37 IST

हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कियाकांग्रेस छोड़कर अशोक चव्हाण भाजपा में और मिलिंद देवड़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए हैंकांग्रेस और शिवसेना (यूटीबी) ने चव्हाण और देवड़ा के राज्यसभा नामांकन की आलोचना की है

मुंबई:कांग्रेस पार्टी को गच्चा देकर भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण और शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा सत्तारूढ़ सरकार में एक अन्य सहयोगी अजिक पवार की एनसीपी ने अपनी ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रफुल्ल पटेल को नामित किया है।

समाचार वेबासइट इंडिया टुडे के अनुसार भाजपा ने न केवल कांग्रेस से ताजा-ताजा आये अशोक चव्हाण को राज्यसभा का टिकट दिया है बल्कि पार्टी ने पुणे की पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी और आरएसएस प्रचारक डॉ अजीत गोपचड़े जैसे भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं को राज्यसभा के लिए नामांकित करके पार्टी संगठन में आंतरिक संतुलन बनाए रखने का भी प्रयास किया है।

बताया जा रहा है कि मेधा कुलकर्णी, जिन्हें पार्टी ने पहले तत्कालीन महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के लिए कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं बनाया था, अब पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उनके उस समय किये गये त्याग को पुरस्कृत करने का फैसला करके कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है।

वहीं विपक्ष ने बीजेपी की ओर राज्यसभा के लिए चुने गये कैंडिडेट की जमकर आलोचना की है। भाजपा के चयन पर तंज कसते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ छल कर रही है।

उन्होंने कहा कि ये वही भाजपा है, जो एक समय में अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा की आलोचना करती थी क्योंकि दोनों कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन अज जब एक भाजपा और एक शिंदे गुट में चले गये तो भाजपा उन्हीं नेताओं पर खामोश है।

कांग्रेस के नाना पटोले के अलावा शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेताओं को राज्यसभा के लिए नामांकित करके राज्य की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी असली सच्चाई उजागर कर दी है।

ठाकरे ने चव्हाण और देवड़ा के राज्यसभा नामांकन की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा और शिंदे गुट ऐसे नेताओं को राज्यसभा भेजकर अपने कैडर के साथ अन्याय कर रही है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावAshok Chavanकांग्रेसशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर