लाइव न्यूज़ :

पालघर में भूकंप के हल्के झटके

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:39 IST

Open in App

पालघर, एक दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार दोपहर को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए।

जिला आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोनों झटके 15 मिनट के अंतराल में महसूस किए गए हैं और इनमें किसी तरह के जान-ओ-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजकर 43 मिनट पर 4.0 तीव्रता का झटका महसूस किया गया जबकि दूसरा झटका दोपहर तीन बजकर 57 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 3.9 थी।

डहाणू और तलसारी तालुकाओं में 2018 से भूकंप के झटके आ रहे हैं और अबतक अलग अलग तीव्रता के 270 से ज्यादा झटके महसूस किए जा चुके हैं। कुछ झटकों से घरों को नुकसान भी पहुंचा है।

झटके धुंदलवाडी, जई, बोरडी, डहाणू, धकती डहाणू और दपचरी गांवों में महसूस किए गए हैं तथा धुंदलवाडी इसका केंद्र है जहां सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए