दिल्ली में सुबह हल्की गर्मी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

By भाषा | Published: February 26, 2021 11:13 AM2021-02-26T11:13:34+5:302021-02-26T11:13:34+5:30

Mild heat in Delhi, minimum temperature rise | दिल्ली में सुबह हल्की गर्मी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

दिल्ली में सुबह हल्की गर्मी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 26 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की धुंध भी रही।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत था।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mild heat in Delhi, minimum temperature rise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे