लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासी मजदूर, गुजरात सरकार ने अपने गृह राज्य लौटने की दी इजाजत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 20:46 IST

केंद्र के इस निर्णय से प्रवासी श्रमिकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी है जो लॉकडाउन के कारण प्रदेश में फंसे हैं और उन्हें विभिन्न तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में इन प्रवासी श्रमिकों के अलावा करीब चार हजार अन्य लोगों को आश्रय गृहों में रखा गया है जो लौटने का इंतजार कर रहे हैं।अहमदाबाद में फंसे श्रमिकों ने वापस घर लौटने के लिय अपना सामान बांधना शुरू कर दिया है। 

अहमदाबाद: देश के दूसरे प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को अपने राज्य लौटने की अनुमति केंद्र से मिलने के बाद गुजरात में फंसे प्रवासी श्रमिक अपने अपने गृह राज्य लौटने के लिय तैयार हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पिछले एक महीने से देश भर में लॉकडाउन जारी है जिसके कारण उनके आय का कोई स्रोत नहीं रह गया है जिससे उनके समक्ष भोजन का संकट पैदा हो गया है। केंद्र के इस निर्णय से प्रवासी श्रमिकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी है जो लॉकडाउन के कारण प्रदेश में फंसे हैं और उन्हें विभिन्न तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उनमें से बहुतेरे ऐसे हैं जो एकाकीपन से लड़ रहे हैं और घर के बाहर रहने से दुखी हैं क्योंकि अपने सगे संबंधियों से दूर हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की ओर से फंसे लोगों के लिये अंतरराज्यीय आवागमन पर बुधवार को जारी दिशा निर्देश के बाद गुजरात सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को वापस भेजने के लिये प्रयास तेज कर दिये हैं, जो मुख्यत: उत्तर प्रदेश से हैं। अहमदाबाद में फंसे श्रमिकों ने वापस घर लौटने के लिय अपना सामान बांधना शुरू कर दिया है। 

मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिला निवासी तथा वर्तमान में अहमदाबाद के रानिप इलाके में रहने वाले श्याम सिंह ने बताया, 'लॉकडाउन के बाद मेरे और मेरे परिवार के लिये जीवन बहुत कठिन हो गया है क्योंकि मेरे पास अब कोई पैसा नहीं बचा है। मैं हर महीने करीब 13 हजार रुपये कमाता था, लेकिन​ पिछले एक महीने से कोई आय नहीं है।' साइकिल पर बच्चों के कपड़े बेचने वाले सिंह ने कहा, 'हम अपने घर जाने के इच्छुक थे, लेकिन यह संभव नहीं था। मैंने अपने दैनिक खर्चे के लिये अपने दोस्त से पैसा उधार लिया हुआ है।'

वह इस बात से प्रसन्न हैं कि उन्हें वापस अपने घर जाने की अनुमति मिल गयी है। सिंह ने कहा, 'मैं वहां अपने परिवार की मदद के लिये कुछ खेती कर सकता हूं। मैंने यात्रा के लिये अपना सामान बांध लिया है। अगर मुझे अपने गृह राज्य में कोई अच्छा काम मिल जाता है तो मैं यहां नहीं लौटूंगा।' उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले कुलभूषण शर्मा शहर के चंदलोडिया इलाके में पानी पुरी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो कुछ बचाया था, उसी से उनका खर्च चल रहा है। 

शर्मा ने बताया, 'एक बार मैंने सोचा कि पैदल ही आगरा चले जायें लेकिन मेरे परिवार ने मुझे इंतजार करने को कहा। मुझे खुशी है कि सरकार ने हमारे दर्द को समझा है। हर समय पैसे की ही बात नहीं होती है। हम में से कई लोग असल में यहां अकेलापन महसूस कर रहे हैं। हम इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं अगर हमारे साथ परिवार के लोग और हमारे सबंधी हों।' अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में इन प्रवासी श्रमिकों के अलावा करीब चार हजार अन्य लोगों को आश्रय गृहों में रखा गया है जो लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?