लाइव न्यूज़ :

'मिग-29के' हादसा : लापता पायलट की तलाश जारी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:11 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर भारतीय नौसेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए प्रशिक्षु ‘मिग 29के’ विमान हादसे के बाद से लापता दूसरे पायलट की तलाश जारी है और इसके लिए नौकाएं एवं विमान तैनात किए गए हैं। यह विमान 26 नवंबर को गोवा के तट से अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक सैन्य विज्ञप्ति के मुताबिक, लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का पता लगाने के लिए नौसेना की नौकाएं एवं विमान तटीय क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। साथ ही गोताखोरों की मदद से पानी के भीतर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

नौसेना ने रविवार को कहा था कि गोवा के तट से अरब सागर में लापता हो गए मिग-29 के विमान का कुछ मलबा मिल गया है, जिसमें विमान का टर्बो चार्जर, ईंधन टैंक इंजन, विंग इंजन समेत कुछ मलबा मिला है। रूस निर्मित विमान ने बृहस्पतिवार को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और शाम में करीब पांच बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए