लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में लड़ाकू विमान मिग 27 हुआ क्रैश, पायलट सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2019 14:46 IST

विमान मिग 27 जोधपुर से रूटीन मिशन के लिए उड़ान भरा था। इसके कुछ देर बाद यह विमान क्रैश हो गया। हालांकि पायलट सुरक्षित है।

Open in App

राजस्थान के जोधपुर में रविवार (31 मार्च) को एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। जिससे विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है।

एएआई एजेंसी के मुताबिक जोधपुर में भारत का लड़ाकू विमान मिग 27 यूपीजी क्रैश हो गया। मिग 27 जोधपुर से रूटीन मिशन के लिए उड़ान भरा था।बताया जा रहा है कि यह विमान सिरोही के शियोगंज के पास स्थित गोडना में क्रैश हुआ।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिग 27 यूपीजी विमान ने उतरलाई वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन विमान के इंजन में आई समस्या की वजह से यह सिरोही जिले में दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट खुद को विमान से सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया गया है और प्राथमिक खबरें संकेत देती हैं कि इस हादसे में जान माल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विमान नियमित मिशन पर था।

सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया कि यह लड़ाकू विमान सिरोही जिले में गोडाना बांध के निकट शिवगंज पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली है।

इससे पहले बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के येलाहांका वायुसेना स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। इसके  बाद हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड बेंगलुरु हवाई अड्डे पर भारतीय सेना का विमान मिराज 2000 क्रैश हो गया था। इसनें एक पायलट की मौत हो गई थी.       

टॅग्स :विमान दुर्घटनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण