लाइव न्यूज़ :

मिग 21 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट के परिवार के साथ फ्लाइट में कैसा बर्ताव? गुल पनाग के भाई ने बताया

By मेघना सचदेवा | Updated: July 30, 2022 17:42 IST

गुरुवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई। इस हादसे में जान गंवाने वाले दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनका परिवार राजस्थान पंहुचा।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर लेने के लिए राज्स्थान पंहुचा। हादसे के बाद वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए है। गुरूवार की रात राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू इलाके में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नई दिल्ली: गुरुवार की रात राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू इलाके में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में दो पायलट मौजूद थे। मिग-21 ट्रेनर विमान हादसे में दोनों पायलट की जान चली गई। 

शुक्रवार को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनका परिवार राजस्थान पहुंचा। जब अद्वितीय बल का परिवार फ्लाइट से राजस्थान जा रहा था तब रिटायर्ड एचएस पनाग के बेटे और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के भाई शेरबीर पनाग भी उसी फ्लाइट में मौजूद थे। शेरबीर पनाग ने  ट्विटर पर उस वक्त हुई एक घटना के बारे में बताया। जिससे सब हैरान रह गए। 

शेरबीर पनाग भी फ्लाइट में थे मौजूद

शेरबीर पनाग के मुताबिक वो दिल्ली से जोधपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में थे। उस वक्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट बल का परिवार उनसे कुछ दूरी पर बैठा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही विमान उतरा तो कैप्टन ने सभी से अनुरोध किया कि वे बल फैमिली को तेजी से उतरने की परमिशन दें।

लेकिन पहली और दूसरी लाइन के लोगों ने इस घोषणा को नजरअंदाज किया। शेरबीर की मानें तो उन्हे और  कुछ यात्रियों को तेजी से चिल्लाना पड़ा ताकि लोगों को बैठाया जा सके और बल परिवार को पहले जाने दिया जा सके।

मंडी जिले के संधोल के मोहित राणा भी हुए शहीद

पनाग ने लोगों के इस व्यवहार को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कैसे हमारे देश के कुछ लोग बहे और स्वार्थी हो गए थे। ये बलिदान के प्रति हमारे सम्मान की वास्तविकता दिखाता है। बता दें कि मिग क्रैश हादसे में हिमाचल के मंडी जिले के संधोल के मोहित राणा भी शहीद हो गए। फिलहाल उनका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। हादसे के बाद वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए है। जांच के बाद हादसे के कारणों का पता चलेगा।

टॅग्स :Air Forceहिमाचल प्रदेशराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज