लाइव न्यूज़ :

Microsoft Server Crash: माइक्रोसॉफ्ट डाउन... लेकिन 'एक्स' चालू, एलन मस्क ने ली चुटकी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 19, 2024 14:48 IST

Microsoft Server Crash: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में कोहराम मच गया है। सर्वर के डाउन होने से इसका असर विमान सेवा, बैंक सेवा पर पड़ा है, और तो और खबर दिखाने वाले मीडिया चैनल भी ऑफ एयर हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक्स के सीईओ ने माइक्रोसॉफ्ट के डाउन होने पर ली चुटकी एलन मस्क ने कहा, यहां सब बंद है, लेकिन एक्स चालू है माइक्रोसॉफ्ट के डाउन होने से देशभर में पैदा हुई समस्या

Microsoft Server Crash: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में कोहराम मच गया है। सर्वर के डाउन होने से इसका असर विमान सेवा, बैंक सेवा पर पड़ा है, और तो और खबर दिखाने वाले मीडिया चैनल भी ऑफ एयर हो गए। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होना चर्चा का विषय बन चुका है। लेकिन, एक्स के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट का मजाक उड़ाया है, एलन मस्क ने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां सब कुछ बंद है, लेकिन एक्स चालू है। दरअसल, एक यूजर के पोस्ट पर एलन मस्क का रिएक्शन आया था।

माइक्रोसॉफ्ट डाउन होने के बाद कितनी समस्या पैदा हुई

माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से उड़ान संचालन प्रभावित होने पर भोपाल हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने कहा कि विमान संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। यात्रियों को बोर्डिंग पास मैन्युअल रूप से दिया जा रहा है। उड़ान संचालन में कोई असामान्य देरी नहीं हुई है।

माइक्रोसॉफ्ट को वैश्विक स्तर पर सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है, इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हवाई अड्डों की संख्या का विश्लेषण कर रहे हैं, जिसने एयरलाइन प्रणालियों को प्रमुख रूप से प्रभावित किया है।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से वैश्विक आउटेज का सामना करना पड़ा। विमान सेवा प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर स्क्रीन पर कोई जानकारी नहीं साझा की जा रही है। इस संबंध में हवाई अड्डे के प्रशासन ने ट्वीट किया।

जिसमें कहा गया कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

टॅग्स :एलन मस्कमाइक्रोसॉफ्टMicrosoft Indiaएयर इंडियास्पाइसजेटऑस्ट्रेलियाब्रिटेनAustraliaBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?