लाइव न्यूज़ :

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर सात सितंबर से शुरू होगा मेट्रो का परिचालन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2020 16:48 IST

उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी नियमों का पालन करते हुए नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा लाइन पर सात सितंबर से सुबह सात से 11 बजे तक और शाम को पांच से नौ बजे के बीच 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो रेल का संचालन किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएनएमआरसी सात सितंबर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन करेगा। इसके लिए एनएमआरसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) कोविड-19 के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए सात सितंबर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन करेगा। इसके लिए एनएमआरसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने बृहस्पतिवार को कहा कहा '' उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी नियमों का पालन करते हुए नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा लाइन पर सात सितंबर से सुबह सात से 11 बजे तक और शाम को पांच से नौ बजे के बीच 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो रेल का संचालन किया जायेगा।"

उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तथा शाम 5 से 11 बजे के बीच मेट्रो का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो संचालन के दौरान मेट्रो रेल का तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा।

माहेश्वरी ने कहा कि स्टेशन परिसर में अधिक भीड़ जमा नहीं होने देने के मकसद से मेट्रो स्टेशन सेक्टर-50, 51, 76, नॉलेज पार्क-2, परी चौक और डिपो स्टेशन पर दोनों ओर 1-1 गेट खुलेंगे, बाकी सभी 15 स्टेशन पर एक ओर का गेट खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो में प्रवेश से पहले यात्रियों के तापमान की भी जांच की जाएगी।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?