लाइव न्यूज़ :

#MeToo: एमजे अकबर पर बोले अमित शाह- देखना पड़ेगा ये सच है या गलत, मंत्री पर अब-तक 9 महिलाओं ने लगाए आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 13, 2018 17:19 IST

तनुश्री दत्ता के अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद #MeToo में अब तक अभिनेता आलोक नाथ, गायक कैलाश खेर, डायरेक्टर विकास बहल, गायक रघु दीक्षित, कमेंटेटर और लेखक सुहेल सेठ, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत से लेकर कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं।

Open in App

#MeToo मूवमेंट के तहत केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर एक बाद के एक 9 महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरापों के बाद विपक्ष इस बात पर जोर दे रहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार एमजे अकबर को उनके पद से हटवाए। इस मामले पर अब भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया है। 

अमित शाह ने कहा है- ''देखना पड़ेगा ये सच है या गलत। जिन लोगों ने उनके खिलाफ पोस्ट किया, उसकी सत्यता की जांच करनी होगी। ऐसे तो कोई भी मेरा नाम इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख देगा।''

अमित शाह से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या आप इस कोई एक्शन लेंगे तो उन्होंने इस बात को टाल दिया। गौरतलब है कि #MeToo कैम्पेन के तहत प्रिया रमनी, कनिका गहलोत, शुमा राह, प्रेरणा सिंह बिंद्रा, शुतपा पॉल, सुपर्णा शर्मा, एक अज्ञात महिला, गज़ाला वहाब, डीपी कांप महिला पत्रकारों ने अभी तक एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यहार का आरोप लगा चुके हैं। 

 पत्रकार गज़ाला वहाब के आरोप 

सबसे पहले पत्रकार गज़ाला वहाब ने द वायर पर लिखे एक लेख में एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। गजाला वहाब एशियन एज में पत्रकार थीं और एमजे अकबर अखबार के संस्थापक संपादक थे। वहाब वर्तमान में फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं। उन्होंने कई ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसमें अकबर ने में कथित तौर पर जबरन किस करके उनके साथ छेड़छाड़ की। 

हाब ने बताया है कि जब 1994 से 1997 के बीच 'एशियन एज' अखबार में वह काम कर रही थीं तब अकबर उसके संस्थापक-संपादक थे और उन्होंने उन्हें ऑफिस में ऐसी जगह बैठाने के लिए कहा था जहां से वह उन्हें दिखती हों। 

इन महिला पत्रकारों ने भी लगाए आरोप 

-  हफपोस्ट इंडिया ने से बात करते हुए एशियन एज की एक और महिला पत्रकार, जिनका नाम  सुपर्णा शर्मा है। उन्होंने बताया,  1993 में वह एशियन एज की दिल्ली ऑफिस में ज्वाइन किया था। उन्होंने बताया कि नौकरी के दो साल के अंदर ही उन्होंने मुझे कर्नाटक चुनाव कवर करने के लिए भेज दिया था और पिछले कुछ सालों में उन्होंने मुझे सेक्सुअली हैरेस भी किया है। सुपरना शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली में द एशियन एज की संपादक हैं। 

- मुंबई में एक अन्य पत्रकार, जो 2004 में मुंबई में एशियन एज में ज्वाइन किया था। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा है, अकबर भले ही बहुत बड़े ज्ञानी हो लेकिन वह सेक्सुअलिटी को लेकर पागल हैं। उनका आरोप है कि अकबर ने उन्हें भी न्यूजरूम के अंदर या फिर बाहर अकबर हमेशा ही परेशान और दुर्रव्यहार करते थे। 

- हफपोस्ट के मुताबिक द सुंडे गार्जियन में काम कर रहे एक पुरुष पत्रकार ने बताया कि एमेज अकबर हमेशा महिलाओं के ब्रेस्ट को घूरते रहते थे और इसमें कोई दोराय नहीं है। 

- विदेशी महिला पत्रकार ने भी एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये 2007 की बात है जब एमजे अकबर एशियन एज के संपादक थे। उस वक्त वहां एक विदेशी महिला पत्रकार, जिनका नाम डीपी कांप  (de Puy Kamp) था। उनका आरोप है कि जब वह 2007 में वह  एशियन एज अखबार में इंटर्न थी तो अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त अकबर 55 साल के थे और महिला पत्रकार की उम्र 18 साल थी। 

महिला पत्रकार ने बताया, ''जिस दिन उसके इंटर्नशिप का आखिर दिन था। उस दिन वह अकबर से बात करने जाने वाली थी लेकिन वह खुद उसके डेस्क के पास आकर इधर-उधर घुमने लगा। मैं उस वक्त बैठी हुई थी तो मैंने अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाया लेकिन इतने में वो मेरी तरफ आए और मेरे हाथे के नीछे से हाथ लगाकर जबरन मेरे कंधे को पकड़ा। उसके बाद खींच कर मेरे लिप पर किस किया और जबरन मेरे मुंह में अपने जीभ डाल दी माउथ-टू-माउथ किस किया। 

इन लोगों पर लग चुके हैं आरोप 

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब एक साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया।

उसके बाद फिल्म फिल्म अभिनेता आलोक नाथ,  गायक कैलाश खेर,  डायरेक्टर विकास बहल,  गायक रघु दीक्षित,  कमेंटेटर और लेखक सुहेल सेठ, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत,  टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग, अभिनेता रजत कपूर, फिल्म मसान के लेखक वरुण ग्रोवर और संगीतकार अनु मलिक, डायरेक्टर लवरंजन इत्यादी पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। 

टॅग्स :एमजे अकबरअमित शाह# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए