लाइव न्यूज़ :

फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुरुषों ने नग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2023 19:34 IST

वीडियो में लोगों के समूह को राज्य विधानसभा भवन की ओर भागते हुए दिखाया गया है, जिसमें उन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले संदेश लिखे तख्तियां हैं, जिन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक दर्जन से अधिक नग्न प्रदर्शनकारियों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थेप्रदर्शनकारी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैंविरोध प्रदर्शन से राहगीर स्तब्ध रह गए जिन्होंने सड़क पर मार्च कर रहे और नारे लगा रहे नग्न लोगों का वीडियो बनाया

रायपुर: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के पुरुषों के एक समूह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं। अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस ने एक दर्जन से अधिक नग्न प्रदर्शनकारियों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। 

राज्य विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। वीडियो में लोगों के समूह को राज्य विधानसभा भवन की ओर भागते हुए दिखाया गया है, जिसमें उन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले संदेश लिखे तख्तियां हैं, जिन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रदर्शनकारियों को अश्लील तरीके से प्रदर्शन करने के आरोप में पंडरी थाना क्षेत्र के आमा सिवनी मोड़ के पास हिरासत में लिया गया।

पत्रकारों से बात करते हुए, प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि राज्य सरकार की जांच समिति ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामलों की जांच की और पाया कि 267 सरकारी कर्मचारियों ने जाली एससी/एसटी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इससे पहले, हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी, लेकिन हमारी मांग अनसुनी कर दी गई। इसलिए, अब हम नग्न विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों को गिरफ्तार किया जाए और अधिकारी उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को जब्त कर लें।" उन्होंने मांगें पूरी न होने पर और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विरोध प्रदर्शन से राहगीर स्तब्ध रह गए जिन्होंने सड़क पर मार्च कर रहे और नारे लगा रहे नग्न लोगों का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Raipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप