लाइव न्यूज़ :

अयोतीदासा पंडितार के सम्मान में स्मारक बनाया जाएगा : स्टालिन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:15 IST

Open in App

समाज सुधारक अयोतीदासा पंडितार (1845- 1914) के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधारवादी नेता थंताई पेरियार ने पंडितार को समाज सुधार एवं तर्कवाद का अगुवा बताया था और 19वीं सदी के सुधारक के कथन को याद किया कि जाति एवं धर्म के आधार पर विभेद भारत की प्रगति में बड़े बाधक हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में बयान दिया कि पंडितार एक लेखक, शोधकर्ता, इतिहासकार, चिकित्सक, वक्ता और वस्तुत: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कोई भी व्यक्ति ‘‘तमिल और द्रविड़’’ शब्दों के बिना राजनीति नहीं कर सकता है और पंडितार ने ही इन दोनों शब्दों को विचार में तब्दील किया था, जिसने क्षेत्र की राजनीतिक भूदृश्य को बदल दिया। स्टालिन ने कहा कि सुधारक ने इन शब्दों का इस्तेमाल बुद्धिमत्ता के हथियार के तौर पर किया और तमिलनाडु की राजनीति उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर अब भी चल रही है। उन्होंने कहा कि पंडितार की 175वीं जयंती पर उनकी याद में और उनके सम्मान में उत्तर चेन्नई में ‘मणिममंडपम’ का निर्माण कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील