लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद् के एक और सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में अब तक हो चुके हैं 23 हजार से ज्यादा मरीज

By भाषा | Updated: July 18, 2020 16:23 IST

जद (यू) के विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) के एक और एमएलसी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर ने शनिवार को कहा कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पटना।बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) के एक और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जद (यू) के विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर ने शनिवार को कहा कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह पटना में अपने घर में पृथक रह रहे हैं।

अनवर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "मैं पिछले तीन-चार दिनों से बुखार से पीड़ित था, जिसके बाद मैंने कोविड-19 जांच कराने का निर्णय किया।’’ उन्होंने कहा, "शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में मेरा रैपिड टेस्ट हुआ और दस मिनट के अंदर रिपोर्ट आ गई। चिकित्सकों की सलाह पर मैंने घर में खुद को पृथक कर लिया है।"

दो मंत्री भी हो चुके हैं संक्रमित

बिहार में कोविड-19 का तेजी से प्रसार हो रहा है और मंत्री, विधायक तथा शीर्ष अधिकारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। राज्य के दो मंत्री विनोद कुमार सिंह और शैलेश कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

बिहार में 23300 से ज्यादा मामले

जद(यू) के एक नवनिर्वाचित एमएलसी गुलाम गौस के भी कुछ दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बिहार में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23,300 मामले सामने आए हैं और 174 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :बिहारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए