लाइव न्यूज़ :

मेकेदातु, महादयी और कृष्णा परियोजना विवाद सुलझाएंगे : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 15, 2021 14:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह कावेरी नदी के पास मेकेदातु जलाशय, महादयी पेयजल परियोजना और ऊपरी कृष्णा परियोजना के तीसरे चरण समेत जल संबंधी सभी विवादों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बोम्मई ने बतौर मुख्यमंत्री फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड मैदान से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, ‘‘हमें 5.5 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के लिए ऊपरी कृष्णा परियोजना के तीसरे चरण को पूरा करना होगा। यह हमारी प्राथमिकता है। हम इसकी पृष्ठभूमि से अवगत हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह मंजूरी लेने के बाद उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए गंभीर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह दक्षिण कर्नाटक में कावेरी नदी पर विवादित मेकेदातु परियोजना और उत्तर में महादयी नदी पर कलासा बंडूरी परियोजना को पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष (अमृत वर्ष) के तहत 15 अगस्त 2023 तक इस कार्यक्रम को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप कई योजनाओं की भी घोषणा की।

अमृता ग्राम पंचायत योजना के तहत 750 गांवों में पानी, बिजली, बुनियादी ढांचे और डिजिटल पुस्तकालय की व्यवस्था होगी, 750 ग्राम पंचायतों में अमृत ग्रामीण आवास परियोजना और प्रत्येक को 30 लाख रुपये के कोष के साथ अमृता किसान उत्पादन समितियां स्थापित की जाएंगी। तीन साल में 225 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत हैं कि उनके पास केवल 20 महीने बचे हैं, जो कि वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का शेष कार्यकाल है। बोम्मई ने कहा, ‘‘अगर मुझे यह सब हासिल करना है, तो मुझे लंबी अवधि और छोटी अवधि की योजना बनानी होगी। 20 महीनों में मैं जो कुछ भी हासिल कर सकता हूं, मैं उसे परिणाम-उन्मुख तरीके से करूंगा।’’

‘नव कर्नाटक’ की स्थापना का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक बड़ा बदलाव लाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए