लाइव न्यूज़ :

महबूबा की मां श्रीनगर में ईडी के समक्ष पेश हुई

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:22 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां धन शोधन से जुड़े एक मामले में बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि गुलशन नजीर यहां सिविल लाइंस में स्थित एजेंसी के कार्यालय में अपनी बेटी के साथ पहुंची। उनकी आयु लगभग 70 वर्ष है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पत्नी नजीर को पहले तीन बार सम्मन भेजा गया था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस कदम को पार्टी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया था। पीडीपी जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने का विरोध करती रही है। धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दायर आपराधिक मामला ईडी द्वारा कम से कम दो डायरियों की बरामदगी से जुड़ा है। ईडी ने महबूबा के एक कथित सहयोगी के आवास पर छापे मारने के बाद ये डायरियां बरामद की थीं। अधिकारियों ने बताया कि इन डायरियों में नियमों का कथित उल्लंघन करते हुए मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से किए गए कुछ कथित लेनदेन की जानकारियां हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि इन कोष से कुछ लाख रुपये नजीर और कुछ अन्य के खातों में डाले गए तथा ईडी इसके बारे में उनसे सवाल पूछना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए