लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज और पाक विदेश मंत्री कुरैशी की वार्ता रद्द होने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती-कश्मीर के लिए बुरी खबर

By भाषा | Updated: September 22, 2018 07:37 IST

महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है।

Open in App

श्रीनगर, 22 सितंबर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द होना बुरी खबर है क्योंकि दोनों देश वार्ता को आगे ले जाने के लिए अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह है। महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है। ऐतहासिक जनादेश के बावजूद राजग नेतृत्व नहीं बल्कि मीडिया एजेंडा तय कर रहा है।’’ न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की होने वाली मुलाकात रद्द कर दी गयी।  महबूबा ने पूर्व में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया था। 

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को उनके तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच न्यूयार्क में प्रस्तावित बैठक भारत द्वारा रद्द करने पर निराशा जतायी और आरोप लगाया कि ‘‘आंतरिक दबाव’’ के कारण नयी दिल्ली ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ कदम उठाने को मजबूर हुआ।

भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर’’ हत्या और कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन’’ करने वाले डाक टिकट जारी करने को सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक रद्द होने का कारण बताया। यह बैठक इस महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर होने वाली थी।

कुरैशी ने विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द होने पर निराशा जतायी और कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। भारतीयों ने एक बार फिर शांति का एक अवसर बेकार कर दिया।’’  उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता के लिए बैठकर बात करना महत्वपूर्ण होता है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीपाकिस्तानसुषमा स्वराजजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील