लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने परिम्पोरा मुठभेड़ मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 14:38 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जनवरी पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में दो दिन पहले हुई कथित फर्जी मुठभेड़ में तीन युवकों के मारे जाने के मामले में शुक्रवार को निष्पक्ष जांच और शवों को युवकों के परिवारों को सौंपने की मांग की।

मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी घटनाओं से सशस्त्र बलों की ‘‘बदनामी’’ होती है और यह मानवाधिकार का ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप 30 दिसंबर को परिम्पोरा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत हैं। तीन लड़के मारे गए, उसमें एक की उम्र 17 साल थी। परिवारवालों का आरोप है कि यह सुनियोजित मुठभेड़ थी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस मुठभेड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं और पुलिस तथा सेना की तरफ से विरोधाभासी रिपोर्ट आयी है। त्वरित कार्रवाई होने पर ही इंसाफ होगा और इसलिए मैं आपसे इस मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच शुरू करवाने का आग्रह करती हूं।’’

पुलिस ने बुधवार को दावा किया था परिम्पोरा इलाके में देर रात मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, लेकिन मारे गए युवकों के परिजनों ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में वे संलिप्त नहीं थे और उनमें से दो छात्र थे।

मुफ्ती ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले साल शोपियां के अम्शीपुरा में कथित फर्जी मुठभेड़ में राजौरी के तीन लोगों के मारे जाने की घटना के मामले में एक सैन्य अधिकारी और दो अन्य कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है।

मुफ्ती ने कहा कि उन्हें पता है कि प्रशासन तीनों युवकों के शवों को श्रीनगर में उनके परिवारों को लौटाने को लेकर आशंकित है लेकिन ‘‘ऐसे लापरवाहीपूर्ण फैसले से परिजनों का दुख और दर्द और बढ़ेगा।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘उम्मीद है आप इस फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और परिजनों को उनके अंतिम दर्शन करने देंगे। अपने बेटे को खो चुकी मांओं को अपने बेटों का चेहरा अंतिम बार देखने से उन्हें वंचित मत कीजिए।’’

मुफ्ती ने सिन्हा से मामले में हस्तक्षेप करने और परिवार को उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार का मौका देने को कहा।

अनंतनाग के सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता हसनैन मसूदी ने कहा कि मुद्दे पर बृहस्पतिवार शाम उन्होंने सिन्हा से बात की थी और राज्यपाल ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए