लाइव न्यूज़ :

मेघालय: यूडीपी और पीडीएफ ने राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 21:59 IST

लिंगदोह ने बताया कि हमने (यूडीपी और पीडीएफ) ने एनपीपी को अपना समर्थन दिया है। यूडीएफ और पीडीएफ का समर्थन मिलने के बाद अब एनपीपी की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम में सत्तारूढ़ एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कीचुनाव परिणाम में यूडीपी 11 सीटें जीतकर राज्य की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी हैजबकि भाजपा और पीडीएफ के खाते में 2-2 सीटें आई हैं

शिलांग: मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने रविवार को राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया है। कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले, यूडीपी और पीडीएफ ने राज्य में सरकार बनाने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को अपना समर्थन दिया है।

यूडीपी के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने समाचार एजेंसी एएनआई को इस घटनाक्रम की पुष्टि की। लिंगदोह ने बताया कि हमने (यूडीपी और पीडीएफ) ने एनपीपी को अपना समर्थन दिया है। यूडीएफ और पीडीएफ का समर्थन मिलने के बाद अब एनपीपी की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने  26 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, एनपीपी 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी। यूडीपी और पीडीएफ से पहले एनपीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। 2 मार्च को आए चुनाव परिणाम में यूडीपी 11 सीटें जीतकर राज्य की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि भाजपा और पीडीएफ के खाते में 2-2 सीटें आई हैं। 

संगमा 7 मार्च को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण शिलांग के राजभवन में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीतीं। वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी को चार सीटें मिलीं, जबकि हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को दो सीटें मिलीं। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। विशेष रूप से, यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह की मृत्यु के बाद सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में मतदान टाल दिया गया था।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023Conrad SangmaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष