लाइव न्यूज़ :

Election Exit Poll: नगालैंड में एनडीए की वापसी, त्रिपुरा में बीजेपी की वापसी, वाम दल-कांग्रेस गठजोड़ को झटका, जानें मेघालय का ‘एग्जिट पोल’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 22:20 IST

Meghalaya Nagaland Tripura Election Exit Poll: त्रिपुरा में ‘इंडिया टुडे-माय एक्सिस’ ने भाजपा को 45 प्रतिशत वोट के साथ 60 सदस्यीय त्रिुपरा विधानसभा में 36-45 सीट मिलने का संकेत दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाम दल-कांग्रेस गठजोड़ को 32 प्रतिशत वोट के साथ महज 6-11 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) को 2018 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर भाजपा सत्ता में आई थी। प्रद्योत किशोर माणिक्य देववर्मा के नेतृत्व वाले दल टिपरा मोथा को 20 प्रतिशत वोट के साथ 9-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Meghalaya Nagaland Tripura Election Exit Poll: विभिन्न समाचार चैनल के ‘एग्जिट पोल’ में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने, नगालैंड में भाजपा समर्थित एनडीपीपी को जीत मिलने और त्रिपुरा में सरकार गठन में एक नयी पार्टी टिपरा मोथा की महत्वपूर्ण भूमिका होने का अनुमान लगाया गया है।

त्रिपुरा: राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों के बारे में तीन एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान लगाया गया है। ‘इंडिया टुडे-माय एक्सिस’ ने भाजपा को 45 प्रतिशत वोट के साथ 60 सदस्यीय त्रिुपरा विधानसभा में 36-45 सीट मिलने का संकेत दिया है। इसने वाम दल-कांग्रेस गठजोड़ को 32 प्रतिशत वोट के साथ महज 6-11 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

राज्य में, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) को 2018 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर भाजपा सत्ता में आई थी। पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत किशोर माणिक्य देववर्मा के नेतृत्व वाले दल टिपरा मोथा को 20 प्रतिशत वोट के साथ 9-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, वाम-कांग्रेस गठजोड़ ने एग्जिट पोल पर संदेह जताया है।

कांग्रेस नेता सुदीप रॉय बर्मन ने दावा किया, ‘‘भाजपा एकल अंक पर सिमट जाएगी।’’ हालांकि, ‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के एग्जिट पोल में संकेत दिया गया है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी, लेकिन पिछले चुनाव में मिले 36 सीट से घट कर 24 पर आ जाएगी। इसने टिपरा मोथा को आदिवासी इलाकों में 14 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

‘जी न्यूज-मैट्रीज’ के एग्जिट पोल में भी भाजपा और इसके सहयोगियों को त्रिपुरा में 29-36 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वाम-कांग्रेस को 13-21 सीट और टिपरा मोथा को 11-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। त्रिपुरा में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने दावा किया, ‘‘हम दो-तिहाई बहुमत के साथ जोरदार वापसी करेंगे।’’

मेघालय: टाइम्स नाउ-ईटीजी और इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रहने का अनुमान लगाया है।हालांकि, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने अनुमान लगाया है कि एनपीपी को 18-24 सीट मिलेगी।

जो बहुमत के आंकड़े से कम होगा, जिसके चलते उसे अन्य दलों से समर्थन लेना पड़ेगा। जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में नेशनन पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 21 से 26 सीट मिलने और सत्ता में बरकरार रहने का अनुमान लगाया गया है।

नगालैंड: इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने राज्य में एनडीपीपी को 34 प्रतिशत वोट के साथ 28-34 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह, टाइम्स नाउ ने भी एनडीपीपी को 27-33 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, जी न्यूज-मैट्रिज ने एनडीपीपी-भाजपा को 35-43सीट दी है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील