लाइव न्यूज़ :

मेघालय ने सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और खेल गतिविधियों पर लगी रोक हटाई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:52 IST

Open in App

मेघालय सरकार ने लगभग साढ़े तीन महीने बाद अगले सप्ताह से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और खेल गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यसोंग ने शुक्रवार को दी।त्यसोंग ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य भर में सिनेमा हॉल और सार्वजनिक पार्कों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।उन्होंने कहा कि कोविड​​​-19 स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान बृहस्पतिवार को यह निर्णय लिया गया। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इनमें से कुछ सुविधाएं केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती हैं जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लिया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सभी खेल गतिविधियां सोमवार से फिर से शुरू हो सकती हैं। सिनेमा हॉल बैठने की कुल क्षमता के एक तिहाई के साथ फिर से खुल सकते हैं। जैकपॉट पार्लर और सार्वजनिक पार्कों को भी फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि ये गतिविधियां सरकार द्वारा जारी की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अधीन होंगी।’’ उन्होंने कहा कि निजी वाहनों को भी बैठने की एक तिहाई क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में जल्द ही संबंधित उपायुक्तों द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी।बृहस्पतिवार तक की स्थिति के अनुसार अनुमानित 35 लाख की आबादी वाले मेघालय में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा जा चुका है, जिसमें से 2.7 लाख से अधिक लोगों ने दोनों खुराकें दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील