लाइव न्यूज़ :

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के बयान पर टी रॉय ने पूछा सवाल, क्या भूत से डरते समय नहीं जपते राम-राम?

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2019 15:03 IST

मेघालय के राज्यपाल की टिप्पणी सेन के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में दिए उस बयान पर आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘‘लोगों को पीटने के बहाने’’ के तौर पर किया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने भी अमर्त्य सेन पर निशाना साधाघोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल देश में राजनीतिक हत्याओं के मामले में शीर्ष पर है।

'जय श्री राम' को लेकर अमर्त्य सेन के बयान पर मेघालय के राज्यपाल टी रॉय ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल पूछा 'क्या रामराजताल और सर्पमोर बंगाल में हैं या कहीं और? क्या हम राम-राम नहीं कहते जब हम भूत से डरते हैं? उन्होंने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता, उन्हें अपने विषय पर ध्यान देना चाहिए।'

उधर, पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने भी अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए कहा था कि विदेश में रहने के कारण वह जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं। घोष ने बुद्धिजीवियों के एक वर्ग पर नारे लगाने के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर आंख मूंद लेने का भी आरोप लगाया। 

घोष ने कहा, 'वह (सेन) विदेश में रहते हैं, वह जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं। सभी के लिए अच्छा होगा कि वह विदेश में ही रहे।' 

बीजेपी नेता की टिप्पणी सेन के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में दिए उस बयान पर आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘‘लोगों को पीटने के बहाने’’ के तौर पर किया जाता है। 

बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में जन्मे अर्थशास्त्री की टिप्पणी उन घटनाओं की पृष्ठभूमि में आयी है जिनमें देश के कई हिस्सों में लोगों के एक वर्ग ने दूसरों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए विवश किया और इनकार करने पर उनकी पिटाई की। 

घोष ने पत्रकारों से कहा, 'कुछ बुद्धिजीवी हैं जो कह रहे हैं कि 'जय श्री राम' भीड़ द्वारा लोगों को पीटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला राजनीतिक नारा है। लेकिन असल बात यह है कि बंगाल में हमारे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं की हर दिन ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए हत्याएं की जा रही हैं और उन्हें पीटा जा रहा है।' उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल देश में राजनीतिक हत्याओं के मामले में शीर्ष पर है। 

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में बुद्धिजीवी ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। बहरहाल, वरिष्ठ टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री पूर्णेंदु बोस ने कहा कि भाजपा राज्य में अपना राजनीतिक एजेंडा सिद्ध करने के लिए 'जय श्री राम' के नारे का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, 'जय श्री राम' के नारे का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है । यह भाजपा द्वारा अपना उद्देश्य सिद्ध करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला राजनीतिक नारा है।'

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?