लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद कर देते हैं तो उपराष्ट्रपति बन जाता, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर किया हमला, जानें राजपथ नाम बदलने पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 17:27 IST

राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने झुंझुनू में कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं अच्‍छी बात है। नौजवान आदमी हैं, पैदल तो चल रहे हैं। अब तो नेता यह सब काम तो करते ही नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं तो नहीं करने वाला लेकिन किसानों को करना पड़ेगा, जैसे हालात दिख रहे हैं। राजपथ सुनने में भी अच्‍छा लगता था उच्‍चारण में ठीक था कर्तव्‍य पथ कौन उच्‍चारण करेगा।भाजपा में तो बहुत लोग हैं छापे डलवाने लायक। कुछ छापे अपनों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं उठे।

जयपुरःमेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए शनिवार को कहा कि वे अपनी पार्टी के लिए सही काम कर रहे हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए शायद फिर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

मलिक ने दावा किया कि उन्हें संकेत दिए गए थे कि अगर वह (केंद्र सरकार) के खिलाफ बोलना बंद कर देते हैं तो उन्हें उपराष्ट्रपति बना दिया जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने झुंझुनू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं अच्‍छी बात है। नौजवान आदमी हैं, पैदल तो चल रहे हैं। अब तो नेता यह सब काम तो करते ही नहीं हैं।’’

यात्रा के संदेश के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘‘क्‍या संदेश जाएगा ... मुझे नहीं पता। यह तो जनता बताएगी कि क्‍या संदेश गया लेकिन मुझे यह लगा कि ठीक काम कर रहा है।’’ किसान आंदोलन दुबारा शुरू होने की संभावना पर कहा, ‘‘किसान आंदोलन ... मैं तो नहीं करने वाला लेकिन किसानों को करना पड़ेगा, जैसे हालात दिख रहे हैं। अगर एमएसपी की बात (केंद्र) सरकार नहीं मानती है तो फिर लड़ाई होगी।’’

सरकार द्वारा मांग माने जाने के आसार पर उन्‍होंने कहा, ‘‘अभी तो मानने के कोई बहुत आसार लग नहीं रहे हैं।’’ दिल्‍ली में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्‍य पथ’ किए जाने पर उन्‍होंने कहा, ‘‘इसकी कोई जरूरत नहीं थी राजपथ सुनने में भी अच्‍छा लगता था उच्‍चारण में ठीक था कर्तव्‍य पथ कौन उच्‍चारण करेगा... लेकिन चलो कर दिया तो उनका भी मंजूर है।’’

आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मारे जा रहे छापों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना पर मलिक ने कहा, ‘‘कुछ छापे भाजपा वालों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं कही जाएगी। भाजपा में तो बहुत लोग हैं छापे डलवाने लायक। कुछ छापे अपनों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं उठे।’’

उपराष्ट्रपति चुनाव के बारे में मलिक ने कहा, ‘‘.. मेरा कहना इसमें ठीक नहीं लेकिन मुझे इशारे थे कि‍ पहले से कि आप नहीं बोलोगो तो आपको बना देंगे लेकिन मैं यह नहीं कर सकता। मैं जो महसूस करता हूं वह जरूर बोलता हूं।’’ 

टॅग्स :मेघालयSatya Pal Malikभारत सरकारराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ