लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय की 59 सीट पर मतगणना जारी, बहुमत के लिए चाहिए 31 सीट, जानें क्या है रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 09:03 IST

Meghalaya Election Result Election Results 2023: वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

Meghalaya Election Result Election Results 2023: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में मतगणना जारी है। मेघालय में 59 सीट पर मतदान हुआ था। एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में टक्कर है। बहुमत के लिए 31 सीट की जरूरत है। मेघालय में एनपीपी 26 सीट पर, भाजपा 12 और कांग्रेस 6 सीट पर आगे हैं।

 मेघालय में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है।

ऐसी अटकले हैं कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे