लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव : विधानसभा की दो सीटों पर सत्तारूढ़ एनपीपी आगे, एक पर यूडीपी को बढ़त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:02 IST

Open in App

शिलांग, दो नवंबर मेघालय की मॉरिंगकेंग, मॉफलांग और राजबाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की मंगलवार को जारी गणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) मॉफलांग सीट पर आगे चल रही है जहां पार्टी उम्मीदवार यूगेनेसन लिंगदोह कांग्रेस के केनेडी कॉर्नेलियस खाइरेम से 1,700 मतों से आगे चल रहे हैं।

मॉरिंगकेंग सीट पर एनपीपी के पिनिएड सिंह सियेम कांग्रेस के उम्मीदवार एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाईलैंडर खारमलकी से 823 मतों से आगे चल रहे हैं।

राजबाला विधानसभा सीट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक एनपीपी के मोहम्मद अब्दुस सालेह कांग्रेस प्रत्याशी एवं अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाशिना यास्मीन मंडल से 494 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

विधानसभा की इन तीनों सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए