लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Assembly Elections 2023: मेघालय विधानसभा अध्यक्ष सबसे अमीर प्रत्याशी, पांच साल में 68 प्रतिशत बढ़कर 146 करोड़, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 16:27 IST

Meghalaya Assembly Elections 2023: रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच साल में 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए 68 सदस्य चुने गए। 2018 के चुनावों में 60 उम्मीदवार जीते थे जबकि उसके बाद हुए उपचुनावों में आठ उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मेघालय इलेक्शन वॉच’ ने उन 61 उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया, जो इस चुनाव में भी किस्मत आजमा रहे हैं।चुनाव लड़ रहे इन 61 विधायकों की संपत्ति में औसत 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की संपत्ति में 164 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Meghalaya Assembly Elections 2023: मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति पिछले पांच साल में 68 प्रतिशत बढ़कर 146.31 करोड़ रुपये हो गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और ‘मेघालय इलेक्शन वॉच’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मेरांग सीट से मैदान में उतरे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रमुख लिंगदोह ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी संपत्ति 87.26 करोड़ रुपये घोषित की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच साल में 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए 68 सदस्य चुने गए। 2018 के चुनावों में 60 उम्मीदवार जीते थे जबकि उसके बाद हुए उपचुनावों में आठ उम्मीदवारों को जीत मिली थी। एडीआर और ‘मेघालय इलेक्शन वॉच’ ने उन 61 उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया, जो इस चुनाव में भी किस्मत आजमा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार फिर चुनाव लड़ रहे इन 61 विधायकों की संपत्ति में औसत 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की संपत्ति में 164 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2018 में उनकी संपत्ति 5.33 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी मामलों के मंत्री स्निआवभलंग धर की संपत्ति में पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक 607 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार के रूप में नर्तियांग सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे धर ने 2018 में 6 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जो बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो गई।

दादेंग्रे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बिजली मंत्री जेम्स पीके संगमा की संपत्ति 2018 में 7 करोड़ रुपये थी, जो 568 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 53 करोड़ रुपये हो गई। नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा और उनकी पत्नी डीडी शिरा की संपत्ति 2018 में 13.59 करोड़ रुपये थी, जो 108 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 28.21 करोड़ रुपये हो गई।

एडीआर और ‘मेघालय इलेक्शन वॉच’ ने जिन 61 उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया, उनमें एनपीपी के 28, यूडीपी के 12, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 10, भाजपा के सात और कांग्रेस व वीपीपी का एक विधायक शामिल है।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप