लाइव न्यूज़ :

प्रणब दा से मिले पीएम मोदी, लिया आशीर्वाद, पूर्व राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाई, मुखर्जी से मिलना हमेशा समृद्धकारी अनुभव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2019 13:14 IST

पूर्व राष्‍ट्रपति ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। इस मुलाकात की फोटो पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की हैं। फोटो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ''प्रणब दा से मिलना हमेशा समृद्धकारी अनुभव होता है। उनकी ज्ञान और दृष्टि अतुलनीय है। वह एक स्‍टेट्समैन हैं, जिन्‍होंने राष्‍ट्र के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। आज मुलाकात में उनका आशीर्वाद लिया।'

Open in App
ठळक मुद्देमोदी के एक हाथ में टिशू पेपर है, ऐसे में क्या कोई रसदार मिठाई खिलाकर पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं, ऐसा माना जा सकता है।बता दें कि चुनाव नतीजा आने के बाद पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह 30 मई को शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। 

इस मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की। ये तस्वीर बहुत अलग और दिलचस्प हैं। मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड सफलता के बाद आज पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर पहुंच कर आशीर्वाद लिया।

पूर्व राष्‍ट्रपति ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। इस मुलाकात की फोटो पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की हैं। फोटो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ''प्रणब दा से मिलना हमेशा समृद्धकारी अनुभव होता है। उनकी ज्ञान और दृष्टि अतुलनीय है। वह एक स्‍टेट्समैन हैं, जिन्‍होंने राष्‍ट्र के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। आज मुलाकात में उनका आशीर्वाद लिया।' मोदी के एक हाथ में टिशू पेपर है, ऐसे में क्या कोई रसदार मिठाई खिलाकर पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं, ऐसा माना जा सकता है।

बता दें कि चुनाव नतीजा आने के बाद पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की थी। उनके साथ अमित शाह भी मौजूद थे। अगले दिन पीएम मोदी अपनी मां के पहुंचे और उनसे भी आशीर्वाद लिया। इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात कर चुके हैं। बीजेपी को चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी शुभकामनाएं ली हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रणब मुख़र्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप